सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor-trolley and tempo collide near Patkhauli; five injured.

Kushinagar News: पटखौली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली व टेंपो की भिड़ंत, पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley and tempo collide near Patkhauli; five injured.
विज्ञापन
बोदरवार। बोदरवार-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर पटखौली गांव के समीप मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
Trending Videos

घायलों में कप्तानगंज कस्वे के 40 वर्षीय दिनेश केजरीवाल, तारा देवी पत्नी खजांची सैनी, सेराज (42) पुत्र नाजा के अलावा दो अज्ञात हैं। चिकित्सकों के अनुसार, दिनेश केजरीवाल, प्रयागराज निवासी एक युवक तथा एक अन्य अज्ञात की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया है। अन्य का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सभी घायल बोदरवार से टेंपो से कप्तानगंज आ रहे थे। शाम करीब 7:45 बजे पटखौली गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपो और ट्रैक्टर सड़क पर पलट गए, जिससे सभी सवारियां घायल हो गईं।
थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed