सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bundle of Empty Sacks Stolen from in Front of Shop

Kushinagar News: दुकान के सामने से खाली बोरे का बंडल चोरी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bundle of Empty Sacks Stolen from in Front of Shop
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे भुजैनी चौराहा पर स्थित एक दुकान के सामने से खाली बोरों का बंडल चोरी हो गया। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Trending Videos

भुजैनी गांव निवासी विशाल अग्रहरि की चौराहे पर किराने की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात 10:00 बजे के करीब वह दुकान बंद करके घर के अंदर चले गए। रात करीब दो बजे एक लाल कार में सवार तीन लाेग आकर रुके। उक्त लोग दुकान के बाहर रखा सामान देखने लगे। दुकान के बाहर रखा ढाई सौ से अधिक बोरा कार में रखा और फरार हो गए। उक्त घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह विशाल ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। विशाल ने बताया कि इसके पहले भी दो बार इस तरह की चोरी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed