{"_id":"69d2cfbb9033b941740d29cf","slug":"police-apprehend-four-wanted-persons-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-1281294-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस ने पकड़े चार वारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस ने पकड़े चार वारंटी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोतवाली हाटा पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वास्कोडिगामा और सुरेश निवासी सकरौली सहित अली हुसैन निवासी सिकटिया व छोटका तिवारी निवासी अहिरौली तुलादास, थाना कोतवाली हाटा को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने आरोप
पडरौना। मुंडेरा रतनपट्टी गांव की संगीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि 27 मार्च को उनके बेटे रोहित को कुछ मनबढ़ युवकों ने पीट दिया था। विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। आरोप है कि मनबढ़ युवक रोहित पर गलत कार्य के लिए दबाव डाल रहे थे। संवाद
Trending Videos