सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA Welcomed for Securing Approval for Long-Awaited Development Works

Kushinagar News: बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाने पर विधायक का किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
MLA Welcomed for Securing Approval for Long-Awaited Development Works
तमकुहीराज में विधायक डाॅ.असीम कुमार को स्वागत करते कार्यकर्ता व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कुशीनगर। क्षेत्र के पिपराघाट गांव के पास बांसी नदी के गोला घाट पर बहुप्रतीक्षित दीर्घ सेतु के निर्माण और नगर पंचायत सेवरही बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इन बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को पहली बार तमकुहीराज विधायक सेवरही पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की तरफ से मिले सहयोग और प्रेम उन्हें जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं हाेने दी जाएगी। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos

इस दौरान रमेश ब्याहुत, रामजी कसेरा, प्रमोद सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा, श्रीकांत सिंह, अजय चौबे, धर्मेंद्र भारती, आलोक शाही, अतुल राय, जगरनाथ यादव, सुनील आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed