{"_id":"6a330a6d978d39f4d202b836","slug":"cattle-smuggling-using-a-hidden-compartment-in-a-bolero-two-smugglers-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161973-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोलेरो में तहखाना बनाकर पशुतस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोलेरो में तहखाना बनाकर पशुतस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटहेरवा। गोवंशीय पशुओं की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पटहेरवा पुलिस ने बुधवार को एक बोलेरो से वध के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अंतरप्रांतीय गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बोलेरो के अलावा चाकू, ठिहा और बांका भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भिजवा दिया। बरामद बोलेरो की की सीट तोड़कर मॉडिफाइड किया गया था।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि तस्कर गोवंशीय पशुओं की तस्करी के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले ट्रक और पिकअप वाहनों के जरिए तस्करी की जाती थी, लेकिन अब तस्कर लावारिस घूम रहे पशुओं को निशाना बनाकर उन्हें विभिन्न माध्यमों से बिहार ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही पुलिस ने पैदल तीन गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जाते समय दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद तस्करों ने बुधवार सुबह नया तरीका अपनाते हुए एक संशोधित बोलेरो में दो गोवंशीय पशुओं को छिपाकर वध के लिए ले जाने की कोशिश की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने न गांव के समीप वाहन को रोककर तलाशी ली, जहां से दो गोवंशीय पशु बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नबी हसन और मखलूक अंसारी के रूप में हुई है। दोनों पश्चिमी चंपारण के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने बरामद पशुओं को मुक्त कराते हुए वाहन और अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश में किया, जहां से जेल भेज दिया गया।