{"_id":"6a330a96a2c2e48674056b0d","slug":"villagers-protest-demanding-compensation-halt-work-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-161952-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, रोका काम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
हेतिमपुर भैंसहा में ग्रामीणों से वार्ता करते तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार औ
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के भैंसहा गांव के पास छोटी गंडक नदी पर हेतिमपुर में निर्माणाधीन पुल के लिए जमीन देने वाले ग्रामीणों ने मुआवजा नहीं मिलने से नाराज हो गए और प्रदर्शन कर काम को रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध के कारण दो दिनों तक पुल निर्माण कार्य बंद रहा। मंगलवार की शाम तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया।
कुशीनगर और देवरिया जनपद की सीमा पर छोटी गंडक नदी पर अंग्रेजों के समय का पुराना पुल जर्जर हो चुका था। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सेतु निगम द्वारा नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल बनने से दोनों जनपदों के करीब 20 गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।ग्रामीणों का आरोप है कि जनहित में उन्होंने अपनी भूमि पुल निर्माण के लिए देने की सहमति दी थी, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजे की राशि नहीं मिली है। जबकि पुल निर्माण तेजी से जारी है और अधिकांश पिलर तैयार हो चुके हैं। वर्तमान में अंतिम पिलर का निर्माण कार्य चल रहा था। इससे नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करा दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने चेतावनी दी कि उचित मुआवजा मिलने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में फेकू साहनी, अनिरुद्ध साहनी, खालिद, अशोक, नूरुद्दीन सिद्दीकी, खालिद सिद्दीकी, सोहराब सिद्दीकी, अजय साहनी, लालजी वर्मा, दीपु वर्मा, राजेश शर्मा और रामविलास साहनी समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। सूचना मिलने पर देर शाम तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार तथा सेतु निगम के एई और जेई शुभम कौशल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुआवजे की फाइल जिला स्तर पर भेज दी गई है और प्रक्रिया पूरी होते ही भूमि स्वामियों को भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि भूमि मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कर फाइल जिले पर भेज दी गई है। अगले 10 से 15 दिनों में जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और भूमि स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
00000