{"_id":"6a330ac2d1635c312b0f849b","slug":"jumped-into-the-gandak-river-following-a-family-dispute-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161987-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पारिवारिक विवाद के बाद गंडक नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पारिवारिक विवाद के बाद गंडक नदी में लगाई छलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के आधार छपरा बाजार टोला निवासी एक अधेड़ परिवारिक विवाद के बाद घर से निकला और मिश्रौली पुल से बुधवार की शाम को गंडक नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पानी के बहाव से बाहर खींच लिया। सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाई, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन विवाद के नाम पर कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं।
आधार छपरा के बाजार टोला निवासी रामसिधारे वर्मा (46) बुधवार की शाम को घर से परिजनों से विवाद के बाद करीब चार बजे घर से कहासुनी के बाद घर से निकला। मिश्रौली पुल पर पहुंचा और शोर मचाते हुए पुल पर चढ़कर मुख्य पश्चिमी गंडक में छलांग लगा दिया। यह देख पुल के आस-पास मौजूद लोग दौड़े और करीब दस मिनट के प्रयास के बाद उसे जान पर खेलकर बाहर निकाल लिया। इसकी सूचना किसी ने मिश्रौली पुलिस चौकी इंचार्ज को दे दिया। सूचना पर आई पुलिस ने आनन-फानन में रामसिधारे को मेडिकल कॉलेज पहुंचाई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल आमप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिवार में विवाद करने के बाद गंडक नहर में कूद गया। शव को कब्जे में ले लिया गया है।