सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CBSE: Anulay is the District Topper, and Ananya secures the second position.

सीबीएसई : अनुलय जिला टॉपर और अनन्या को दूसरा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Anulay is the District Topper, and Ananya secures the second position.
पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कप्तानगंज में 98 प्रतिशत पाने वाले छात्रा अनन्या सिंह अपने सहपाठी के - फोटो : samvad
विज्ञापन
पडरौना। सीबीएसई की तरफ से बुधवार की शाम दसवीं का परिणाम घोषित हुआ। इसमें एसडी पब्लिक स्कूल बभनौली रामकोला के अनुलय गोविंद राव ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉपर बने हैं। वहीं कप्तानगंज पीजी कॉलेज की अनन्या सिंह और सेंट जेवियर्स पडरौना के प्रखर गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सीबीएसई के मेधावियों को उत्कृष्ट सफलता पर अभिभावक और शिक्षकों ने इन होनहारों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल के मेधावियों के प्रदर्शन से स्कूल व परिवार दोनों गदगद हैं।
Trending Videos

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शाम को दसवीं का रिजल्ट जारी किया है। स्कूलों का शतप्रतिशत रिजल्ट बनने पर स्कूल संचालक को ने प्रसन्नता जताई। एसडी पब्लिक स्कूल बभनौली रामकोला के अनुलय गोविंद राव ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉपर बने है। वहीं पीजी कप्तानगंज की अनन्या सिंह व सेंट जेवियर्स पडरौना के प्रखर गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। जेडीएस पडरौना के अर्नव पार्थ ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा सेंट जेवियर्स कप्तानगंज के उज्ज्वल मिश्रा ने 97, पीजी कप्तानगंज के उज्ज्वल ने 96.6, सेट एमआर जयपुरिया स्कूल की रिद्धिमा मिश्रा ने 96.6, गीता इंटरनेशनल स्कूल रवींद्रनगरधूस के मोजाहिद ने 96, मैप पब्लिक स्कूल हाटा के सिद्धार्थ सिंह ने 95.5, नवोदय विद्यालय रसूलपुर मिल्की की शिवानी ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल के साथ परिवार का नाम रोशन किया है। होनहारों के अंक बटोरने से स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। परिवार समेत स्कूलों में होनहारों को शुभकामनाएं देने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज संवाद के अनुसार कस्बा के पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अंशिका सिंह ने 95, ऋद्धि सिंह ने 95, सिद्धी सिंह ने 94, आर्यन मल्ल ने 94, राज निषाद ने 94, प्रगति मिश्रा ने 89, अर्धया पटेल ने 94, काशिस जायसवाल ने 94 प्रतिशत अंक पाकर सफल हुए हैं। इसी तरह कप्तानगंज के सेंट जेवियर्स कॉलेज के उज्जवल मिश्रा ने 97, अमन ने 96, अंशिका सिंह ने 95, साहिना ने 95, राणा ने 95, सिमरन ने 93 प्रतिशत और द क्रिसेंट स्कूल के आदित्य कुशवाहा ने 96.4, अंकित सिंह ने 95.8, रिपुदमन दुबे ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवीं की परीक्षा में सफल हुए हैं।
रहसू बाजार संवाद के अनुसार क्षेत्र के गांव शामपुर हतवा के टोला भिक्खु छापर निवासी विनय कुमार चौबे की पुत्री श्वेनी चौबे ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें दादी सरोज देवी, मां अन्नू पांडेय, नाना दिवाकर दत्त पांडेय, डॉ. गोपेश्वर दत्त पांडेय, डॉ. कमलेश दत्त पांडेय, श्रीधर दत्त पांडेय आदि ने बधाई दी है।
गुरवलिय बाजार संवाद के अनुसार एसपी पब्लिक स्कूल गुरवलिया की आराध्या सिंह ने 93.8, रुद्रप्रताप सिंह ने 92.8 प्रतिशत, अनामिका गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत, वर्षा यादव ने 91.4 प्रतिशत और रमन कुमार कन्नौजिया ने 90.6 प्रतिशत अंक पाकर सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें डाॅ.शक्ति प्रकाश पाठक, आदित्य विशाल, पंडित कामाख्या प्रकाश पाठक आदि ने बधाई दी है।
फाजिलनगर संवाद के अनुसार, संस्कार सेंट्रल एकेडमी के छात्र अविनाश यादव ने 97.2, सृष्टि गुप्ता ने 97, कुमारी साक्षी ने 95 प्रतिशत अंक पाकर 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण है। उन्हें विद्यालय के डायरेक्टर पशुपतिनाथ जायसवाल, प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।
खड्डा संवाद के अनुसार, आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल खड्डा के आरिफ अंसारी ने 96.5, गुलशन यादव व आदर्श वर्मा ने 95.2, मधु कुशवाहा ने 95, सत्यम गुप्ता ने 93, आदित्य प्रताप सिंह ने 92, अंकित सिंह ने 91, शिवानी कुमारी ने 90 और प्रियांशु खरवार ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed