{"_id":"62bec1adcd095302836ce40c","slug":"chief-justice-worshiped-lord-buddha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: मुख्य न्यायाधीश ने किया भगवान बुद्ध का दर्शन-पूजन, अर्पित किया चीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: मुख्य न्यायाधीश ने किया भगवान बुद्ध का दर्शन-पूजन, अर्पित किया चीवर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jul 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्य न्यायाधीश को कुशीनगर के ऐतिहासिक व पुरातात्विक जानकारी गाइड डॉ. अभय कुमार राय ने दी। महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा - अर्चना के बाद वह भगवान बुद्ध की अंतिम संस्कार स्थली हिरण्यवती नदी के किनारे भव्य रामाधार स्तूप पहुंचे।
कुशीनगर में प्रयागराज उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल शुक्रवार को कुशीनगर में भगवान बुद्ध का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान डीएम एस राजलिंगम,एसपी धवल जायसवाल, कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर समेत अन्य भिक्षु मौजूद थे। न्यायधीश ने भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा अर्चना कर चीवर चढ़ाया।
मुख्य न्यायाधीश को कुशीनगर के ऐतिहासिक व पुरातात्विक जानकारी गाइड डॉ. अभय कुमार राय ने दी। महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा - अर्चना के बाद वह भगवान बुद्ध की अंतिम संस्कार स्थली हिरण्यवती नदी के किनारे भव्य रामाधार स्तूप पहुंचे।
वहां स्तूप की परिक्रमा कर प्राचीनता व महत्व की जानकारी हासिल की। लौटते समय उन्होंने थाई मंदिर में भी पहुंचकर थाई सभ्यता और संस्कृति से बने मंदिर, बौद्ध विहार व भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं की प्रतिमाओं का दर्शन पूजन व वंदन किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X