सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Coal-laden truck overturns from overbridge, falls onto service lane.

Kushinagar News: ओवरब्रिज से पलटकर सर्विस लेन पर गिरा कोयला लदा ट्रक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Coal-laden truck overturns from overbridge, falls onto service lane.
फाजिलनगर में कोयला लदा पलटा ट्रक।संवाद
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे में शनिवार की रात करीब 11 बजे कोयले लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से पलटते हुए सर्विस पर गिर गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन घंटों बाधित हो जाने से आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना पर आई पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को सर्विस लेन से हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
Trending Videos

राजस्थान के जयपुर से लकड़ी का कोयला लाद कर चालक संतोष गुर्जर ट्रक लेकर भूटान जा रहे थे। फाजिलनगर कस्बा के ओवरब्रिज के पास ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराते हुए सर्विस लेन पर गिरकर पलट गया। ट्रक पर रखा कोयला सड़क पर बिखर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। रात का समय होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर आई पुलिस ने जेसीबी से पलटे ट्रक को हटवाई और सड़क पर फैले कोयले को सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed