सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diesel Shortage Persists; Farmers and Tractor Owners Troubled

Kushinagar News: डीजल की किल्लत बरकरार, किसान व ट्रैक्टर मालिक परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Diesel Shortage Persists; Farmers and Tractor Owners Troubled
पडरौना शहर के सुभाष चौक स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए कतार में खड़े लोग।
विज्ञापन
पडरौना। जिले में पेट्रोल पंपों पर लंबे समय से ईंधन की किल्लत चली आ रही है। इससे किसानों व ट्रैक्टर संचालकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह है कि जहां पर ईंधन नदारद है वहां पर सन्नाटा पसरा रह रहा है और जहां पर उपलब्धता है वहां पर भीड़ देखी जा रही है।

रविवार सुबह करीब 10:0 बजे एनएच-28 स्थित महुआरी पेट्रोल पंप पर डीजल की आपूर्ति हो रही थी। जहां किसान व ट्रैक्टर संचालक डीजल के लिए कतार लगाए हुए थे। वहीं, आगे ढाढा में पेट्रोल पंप पर ईंधन के अभाव में सन्नाटा पसरा हुआ था। फिर पगरा के पास पेट्रोल पंप सिर्फ पेट्रोल ही दिया जा रहा था। जबकि पिपरही भड़कुलवा के पास संचालित पेट़्रोल पंप पर डीजल का अभाव था और पेट्रोल बाइकों में भरा जा रहा था। प्रबंधक श्यामबदन कुशवाहा ने बताया कि बीते शनिवार से पंप पर डीजल नहीं है। टैंकर आपूर्ति के लिए बैतालपुर भेजा गया है। देर शाम तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कसया नगर में संचालित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल दोनों नहीं था। जिसके चलेत पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था।
पंप संचालक आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि कंपनियों की तरफ से ही आपूर्ति में कमी व समय से नहीं दिया जा रहा है,जिसके चलते किल्लत चल रही है। बिना आपूर्ति बढ़ाए किल्लत से छुटकारा नहीं मिल पाएगा। ऐसे में कंपनियों को आपूुर्ति को पहले जैसे बहाल करने की जरूरत है,ताकि लोगों की परेशानी के साथ पंप संचालकों की मुसीबत कम हो सके।
विज्ञापन
Trending Videos

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि ड्राई पड़े हुए पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति के लिए संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। लगातार आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। खेती कार्य के चलते मांग बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed