सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four teams reach the semi-finals.

Kushinagar News: सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Four teams reach the semi-finals.
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के निजी विद्यालय परिसर में रविवार को दुग्गी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मैच के पहले दिन कुल आठ टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें चार टीमों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
Trending Videos

मैच का शुभारंभी डॉ. इरशाद अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद सबसे पहले साहीन एंड तौसीफ इलेवन व धोनी स्पोर्ट के बीच मुकाबला हुआ। इसमें धोनी स्पोर्ट ने प्रतिद्वंद्वी टीम को सात विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। इसके बाद सिद्दीकी इलेवन व ताबिश इलेवन टीम के मुकाबला हुआ, जिसमें सिद्दीकी इलेवन ने ताबिश इलेवन को पांच विकेट से पराजित किया। तीसरा मुकाबला सहज इलेवन व दानिश अर्श इलेवन के बीच हुआ, जिसमें सहज इलेवन ने 10 रन से विजेता हुई। अंत में हाईलाइफ इलेवन व आरवाईएस इलेवन के बीच खेले गए मुकाबले में हाईलाइफ इलेवन की टीम ने आठ विकेट से मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेहंदी हसन, अली हसन, सरफराज अहमद, डॉ. इरशाद अहमद सिद्दीकी, मेवा प्रजापति, शंकर गोंड, प्रद्युम्न पांडेय, किस्मत अली, बच्चन प्रसाद, काशी वर्मा, शिब्बन गोंड, रेखा प्रसाद, अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed