फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Collection agent robbed as part of a conspiracy; five arrested, including an accomplice.

Kushinagar News: साजिश के तहत कलेक्शन एजेंट से हुई थी लूट, साथी समेत पांच गिरफ्तारस

Thu, 09 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Collection agent robbed as part of a conspiracy; five arrested, including an accomplice.
पडरौना। चौराखास क्षेत्र के अरुसवा गांव के पास सोमवार देर शाम गिट्टी सप्लायर के कलेक्शन एजेंट अमन चौबे से लूट की वारदात का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए 1.40 लाख रुपये के साथ ही वारदात में प्रयुक्त दो बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस का कहना है कि कलेक्शन एजेंट के साथ बाइक पर मौजूद उसके साथी विपिन तुरहा ने ही लूट की साजिश रची थी। गोपालगंज जिले के कटया कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी विशाल बरनवाल गिट्टी की सप्लाई करते हैं। उसी कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी अमन चौबे और विपिन तुरहा कलेक्शन एजेंट थे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को फाजिलनगर क्षेत्र से दुकानदारों से रुपये वसूली के लिए अमन अपने दोस्त विपिन तुरहा को लेकर आया था। रुपये लेकर दोनों कटेया के लिए निकले। चौराखास थाना क्षेत्र के अरुसवा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली और पिटाई कर रुपये से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ जयंत यादव थाने पर पहुंचे और अमन, विपिन से पूछताछ के बाद दो नामजद बदमाशों पर लूट की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। बुधवार को एसपी केशव कुमार ने बताया कि लूट की वारदात को सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया। अमन चौबे के साथ गए विपिन ने आरोपी बीरेंद्र शाह उर्फ जगुआर के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। वारदात के दिन विपिन व्हाट्सएप के जरिए आरोपियों को अपनी लोकेशन साझा कर रहा था।
लोकेशन के आधार पर उसके साथियों ने अरुसवा चौराहा के पास वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि वारदात के दौरान मारपीट में आरोपियों और कलेक्शन एजेंट के बीच भी विवाद हो गया। उसमें एजेंट विपिन घायल हो गया था।
पुलिस ने आरोपी अफजल अंसारी, नीरज यादव निवासी रघुनंदनपुर मंगल टोला व शहनवाज अंसारी निवासी भानपुर थाना चौराखास, वीरेंद्र कुमार शाह उर्फ जगुआर निवासी दुहौना थाना कटेया और विपिन तुरहा निवासी कटेया जिला गोपालगंज को कोर्ट में पेश किया। वहां से पांचों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

लगेगा गैंगेस्टर एक्ट : एसपी केशव कुमार ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। छठे की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed