फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drug abuse destroys both youth power and the future.

Kushinagar News: युवा शक्ति और भविष्य दोनों को बर्बाद करता है नशा

Mon, 03 Aug 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Drug abuse destroys both youth power and the future.
बुद्ध पीजी कालेज में नशा मुक्ति का शपथ लेते हुए। सोशल मीडिया
कसया। बुद्ध पीजी काॅलेज के सभागार में रविवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत 2047 अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए इसे व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा बताया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. राकेश सोनकर ने कहा कि नशा देश की जवानी और जीवन की रवानगी दोनों को बर्बाद कर देता है। नशे की लत में फंसा व्यक्ति अपना धन, धर्म, परिवार, संस्कार और भविष्य तक गंवा बैठता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निगम मौर्य ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक पतन का प्रमुख कारण है। अधिकांश युवा पहली बार अपने साथियों के प्रभाव में आकर नशे की शुरुआत करते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की संगति, दिनचर्या और व्यवहार पर लगातार नजर रखनी चाहिए और उनसे नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पारस नाथ ने किया। उन्होंने कहा कि नशा शुरुआत में आनंद का एहसास कराता है, लेकिन धीरे-धीरे यही व्यक्ति के जीवन की बर्बादी का कारण बन जाता है। नशे का आदी व्यक्ति सामाजिक और मानसिक रूप से टूट जाता है। इस दौरान संगोष्ठी में घनश्याम मिश्र, संजय गोंड, फूलचंद गोंड, वाशु गोंड, गार्गी, डाली आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed