{"_id":"6a6fadd104269ac35700aaa7","slug":"health-workers-were-informed-about-fire-safety-measures-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164995-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वास्थ्य कर्मियों को बताए आग से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वास्थ्य कर्मियों को बताए आग से बचाव के उपाय
Mon, 03 Aug 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। सीएचसी परिसर में रविवार को अग्निशमन पुलिस की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए।
बभनौली अग्निशमन केंद्र के अग्निशमन अधिकारी द्वितीय श्यामसुंदर यादव की अगुवाई में पहुंची टीम अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल कर आग से बचाव के तरीके बताए। टीम ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें और सुरक्षित तरीके से आग पर काबू पाने का प्रयास करें।
फायर कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग का प्रदर्शन कर आग लगने की स्थिति में मरीजों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के व्यावहारिक तरीके समझाए। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों का प्रशिक्षित एवं जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और समय पर उठाया गया कदम किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाल सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. जयसिंह, फायरमैन पंकज रावत, फायरमैन उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद