{"_id":"6a6fae628af38c9e5f09a229","slug":"batch-of-kanwariyas-sets-off-for-deoghar-chants-of-bol-bam-fill-the-air-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-164997-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कांवड़ियों का जत्था देवघर रवाना, बोल बम की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कांवड़ियों का जत्था देवघर रवाना, बोल बम की गूंज
Mon, 03 Aug 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
खजुरिया से बाबा धाम जलाभिषेक के लिए रवाना होते कांवरियो का टोली।स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के खजुरिया, धर्मपुर, विरईठ, जंगल जगदीशपुर, मिठहा माफी, गनेशी पट्टी समेत आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। नव युवक बोल बम कांवड़िया संघ के बैनर तले निकले इस जत्थे का नेतृत्व संतोष गुप्ता, अमित तिवारी और पीके विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।
कांवड़ियों ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने और जीवन के कष्ट दूर होने की मान्यता है। इसी आस्था के चलते सावन में देशभर से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचते हैं और ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करते हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के बाद जत्था बासुकीनाथ, तारापीठ, वाराणसी, विंध्याचल, पटना और थावे धाम सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के भी दर्शन करेगा।
विज्ञापन
जत्थे में मुन्नीलाल कुशवाहा के अलावा धनंजय शर्मा, मंटू प्रजापति, पन्नेलाल यादव, चंदन शर्मा, भृगुनाथ गिरी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।