{"_id":"6a39a53a329ddd8df60a6684","slug":"durga-temple-consecration-festival-begins-kalash-yatra-taken-out-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-162295-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, निकाली कलश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली में दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई कलश यात्रा।स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुकरौली। ब्लॉक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए सोमवार को निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े।
मंदिर परिसर में विद्वान आचार्यों के निर्देशन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद श्रद्धालु निर्धारित स्थल से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कई दिनों तक संपन्न होंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा।
इस दौरान राजेश गुप्ता, अनमोल जायसवाल, रामप्रवेश कसौधन, विवेक पांडेय, कृष्णा जायसवाल, अंकुश जायसवाल, गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।