सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Extortion Gang Operating on Highway Under the Guise of Fake Entries and GST

Kushinagar News: हाईवे पर फर्जी एंट्री व जीएसटी के नाम पर वसूली गैंग सक्रिय

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Extortion Gang Operating on Highway Under the Guise of Fake Entries and GST
विज्ञापन
कुशीनगर। हाईवे पर फर्जी एंट्री व जीएसटी के नाम पर वसूली गैंग सक्रिय है। फर्जी अधिकारी बन कर मालवाहकों से वसूली की बढ़ती वारदात पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। जिले की पुलिस बिहार के गोपालगंज पुलिस से समन्वय स्थापित कर वसूली गिरोह की नकेल कसने के लिए होमवर्क कर रही है। हाईवे से जुड़े थानों के जिम्मेदारों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी केशव कुमार की ओर से सक्रिय टीमों की मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है। उनका कहना है कि पुलिस की मंशा हाईवे पर सक्रिय वसूली गैंग के समूचे नेटवर्क को ध्वस्त करना है।
Trending Videos


सूत्र बताते हैं कि एंट्री व फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर मालवाहनों से वसूली करने वाले गिरोह का नेटवर्क वर्षो से हाईवे के सुकरौली से बिहार के गोपालगंज तक सक्रिय हैं। गिरोह की सर्वाधिक सक्रियता का क्षेत्र हाईवे का तमकुहीराज बैरियर व गोपालगंज जिले का बलथरी चेकपोस्ट है। पिछले वर्ष अगस्त-सितंबर माह में तमकुहीराज पुलिस ने हाईवे पर सक्रिय फर्जी जीएसटी गिरोह से गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की सिफारिश की थी, लेकिन विभागीय उठापटक के बाद फाइल ठंडे बस्ते में चली गई। इसके बाद गिरोह के गुर्गे बेखौफ होकर हाईवे पर वसूली करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से जुड़े थानों पर कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के कारण कई बार इस गिरोह के फर्जी जीएसटी अधिकारियों के जेल जाने के बाद भी यह नेटवर्क हाईवे से खत्म नहीं हुआ। अगस्त 2025 में एक फर्जी जीएसटी गिरोह से जुड़े वायरल वीडियो में गिरोह के सरगना मुखिया यादव समेत आठ लोगों का नाम सामने आया था। ये तमकुहीराज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि गिरोह में मास्टरमाइंड मुखिया यादव, राहुल, राजन, सूरज, महंथ, अखिलेश, विजय व अनिल शामिल हैं। मुखिया यादव को जुलाई 2024 में तमकुहीराज, स्वाट व साइबर पुलिस की टीम ने फर्जी अधिकारी बन वसूली करने वाले गिरोह के नौ आरोपियों के साथ पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों के पास से 66 हजार नकदी, दो बाइक, एक कार, 13 मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर, 30 सिम कार्ड, 12 सरकारी कूट रचित मोहरें, आठ कूट रचित हस्ताक्षर मोहरें व पांच एटीएम कार्ड बरामद किए गए थे। हाईवे पर वसूली गैंग के खिलाफ बिहार के गोपालगंज पुलिस भी सख्ती के मूड में है। मार्च में एंट्री के लिए चार सौ रुपये वसूलने के आरोप में गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने बलथरी चेकपोस्ट पर तैनात प्रवर्तन निरीक्षक हेमंत कुमार सहित दो लोगों के खिलाफ कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
---------
-गोपालगंज के बलथरी चेक पोस्ट से कुशीनगर के रास्ते मालवाहन आते हैं, बीच में अवैध वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें शामिल अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित किया गया है। पांच आरोपी को पहले जेल भिजवाया जा चुका है। -विनय तिवारी, एसपी गोपालगंज
--

हाईवे पर जीएसटी या किसी विभाग का सरकारी कर्मचारी बनकर वाहनों से वसूली करने वाले गिरोह पर पुलिस की नजर है। इसके लिए हाईवे के सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। पूर्व में गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाईवे पर पुलिस नजर रख रही है। -केशव कुमार,एसपी कुशीनगर
0

केस एक
जनवरी 2020 : तरयासुजान थाना क्षेत्र में गाजीपुर बैरियर के पास से गुजर रहे मालवाहकों से फर्जी अधिकारी बन जीएसटी के नाम पर वसूली कर रहे थे। एक ट्रक चालक से पांच हजार रुपये वसूल लिए। चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

0
केस दो
जुलाई 2024 : हाईवे पर अधिकारी बन अवैध वसूली की सूचना के बाद तमकुहीराज पुलिस, साइबर व स्वाट की संयुक्त टीम ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 66 हजार रुपये नकद, दो बाइक, कार, लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, कूटरचित सरकारी दस्तावेज, मोहरें आदि बरामद की गई थीं।

0

केस तीन
अगस्त 2025 : तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग (मंझरिया) के समीप एक ढाबे पर पहले से खड़े ट्रक का फोटो खींचते फर्जी जीएसटी गिरोह से जुड़े हरिहरपुर निवासी कैफ को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भिजवा दिया।

0
केस चार
फरवरी 2026 : गोपालगंज जिले के एडीटीओ निशांत कुमार के साथ बलथरी चेकपोस्ट पर मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में 100 से अधिक नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बलथरी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का मामला भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी ने बिहार विधानसभा के सदन में भी उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed