सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five Candidates File Nominations; Election Fever Intensifies

Kushinagar News: पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा.. चुनावी सरगर्मी तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Five Candidates File Nominations; Election Fever Intensifies
तहसील परिसर में पर्चा का निरीक्षण करते रिटर्निग अफसर सर्वेश कुमार सिंह गौर।
विज्ञापन
कसया। फाजिलनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। क्षेत्र का माहौल धीरे-धीरे चुनावी रंग में रंगने लगा है।
Trending Videos

कसया तहसील परिसर में बनाए गए काउंटर पर बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिले का अंतिम दिन रहा। रिटर्निंग ऑफिसर सर्वेश कुमार सिंह गौर के अनुसार, अब तक 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। साथ ही अबतक 5 उम्मीदवारों ने 7 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन करने वालों में समाजवादी पार्टी के अवधेश सिंह ने दो सेट, भाजपा की सुनीता शाही ने दो सेट, निर्दलीय प्रत्याशी केदार सिंह, संगीता सिंह और एआईएमआईएम के सिराजुद्दीन समसुद्दीन अंसारी ने एक-एक सेट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंच रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल में गर्माहट बढ़ती जा रही है। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही मैदान में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed