सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Increasing Enrollment in Secondary Schools Is Now a Challenge

Kushinagar News: अब माध्यमिक स्कूलों में नामांकन बढ़ाना चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Increasing Enrollment in Secondary Schools Is Now a Challenge
विज्ञापन
पडरौना। नए शैक्षिक सत्र में बेसिक स्कूलों के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना चुनौती बन गई है। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण प्रत्येक छात्र का नामांकन माध्यमिक विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 वित्तविहीन समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इतने ही विद्यार्थी कक्षा नौवीं और 11वीं में पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड की तरफ से संचालित माध्यमिक विद्यालय हिन्दी मीडियम के हैं, जबकि कक्षा उत्तीर्ण अधिकांश छात्र अंग्रेजी माध्यम के प्राइवेट विद्यालयों से पढ़कर निकले हैं। वे या तो सीबीएसई के विद्यालयों में नामांकन कराना चाहते हैं या उनके अभिभावक उन्हें बड़े शहरों में पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। इसके चलते माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाना चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले में संचालित सभी माध्यमिक विद्यालयों को पत्र जारी कर नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। डीआईओएस की तरफ से मिले निर्देश के बाद माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य नजदीक के उच्च प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों से संपर्क करने के अलावा अभिभावकों से भी संपर्क कर कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन माध्यमिक विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस संबंध में डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि सभी प्रधानाचार्य अपने नजदीक के उच्चप्राथमिक विद्यालयों से संपर्क वहां कक्षा आठवीं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का शतप्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed