{"_id":"69e6865aa0eb5f8dcd0a3bd1","slug":"commercial-cylinder-at-4600-increased-burden-on-families-hosting-weddings-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158394-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 4600 रुपये में कामर्शियल सिंलिंडर, शादी वाले परिवारों पर बढ़ा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 4600 रुपये में कामर्शियल सिंलिंडर, शादी वाले परिवारों पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी को आवेदन सौंपता युवक।
विज्ञापन
पडरौना। शादी व मागंलिक समारोहों की रसोई के लिए कामर्शियल गैस सिलिंडर लेना महंगा साबित हो रहा है। सरकारी व्यवस्था के तहत एक व्यावसायिक सिलिंडर के लिए उपभोक्ता को 4600 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर किसी को पांच व्यावसायिक सिलिंडर चाहिए तो 23 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे। इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। वहीं, जिला पूर्ति कार्यालय में प्रतिदिन करीब 150-200 आवदेन शादी व मांगलिक कार्यक्रमों के कार्ड के साथ आ रहे हैं। यहां से अधिकतम पांच कामर्शियल सिलिंडर आपूर्ति के लिए आदेश जारी किया जा रहा है।
वैवाहिक समारोहों का दौर शुरू होते ही लोगों ने 400 से 500 मेहमानों के लिए गेस्ट हाउस व होटल बुक करा लिए हैं। भोजन व्यवस्था के लिए हलवाई पांच से सात गैस सिलिंडर की मांग कर रहे हैं। पहले लोग आपसी सहयोग से घरेलू सिलिंडर लेकर काम चला लेते थे पर अब एक कामर्शियल सिलिंडर के लिए घरेलू गैस सिलिंडर के सापेक्ष पांच गुना से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए 2200 रुपये और 2,400 रुपये सिक्योरिटी के रूप में एजेंसी संचालकों की तरफ से जमा कराए जा रहे हैं।
इस तरह लोगों को एक कामर्शियल सिलिंडर लेने के लिए करीब 4600 रुपये देने होंगे। यह राशि शादी समारोह वाले घर के लोगों के लिए महंगा साबित हो रहा है। हालांकि खाली गैस सिलिंडर वापस करने पर उन्हें 2400 रुपये सिक्योरिटी की वापस कर दी जाएगी। वहीं, प्रशासन का दावा है कि जिले में सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। किसी भी उपभोक्ता को गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी।
गैस एजेंसी संचालक मारकंडेय जायसवाल ने बताया कि जिनके घर में शादी व मांंगलिक कार्यक्रम हैं,उन्हें कामर्शियल सिलिंडर दिया जा रहा है। शादी या आयोजनों के लिए पूर्ति विभाग या एसडीएम की अनुमति के आधार पर सिलिंडर की कीमत समेत गैस के रुपये जमा कराए जा रहे हैं। खाली सिलिंडर वापस करने पर सिक्योरिटी वापस कर दी जाएगी। सिलिंडर की कीमत 2400 रुपये तो गैस 2200 रुपये की मिल रही है। इस तरह दोनों मिलाकर एक सिलिंडर की कीमत 4600 रुपये बन रही है।
शासन के निर्देश पर वैवाहिक समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए व्यवसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यालय में प्रतिदिन 150 से 200 लोग शादी कार्ड के साथ आवदेन कर रहे हैं। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय में भी डिमांड संबंधी प्रार्थना पत्र आ रहे हैं। अधिकतम पांच सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने के लिए अनुमति जारी की गई है। किसी उपभोक्ता को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X