{"_id":"69e14e44aa568f4f020db83f","slug":"instructions-issued-for-regular-monitoring-of-low-ranking-departments-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158202-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खराब रैंकिंग वाले विभागों को नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खराब रैंकिंग वाले विभागों को नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक करतीं सीडीओ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग की समीक्षा हुई। खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए।
सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं का दर्पण है। इसमें प्रदर्शित सूचकांकों में सुधार लाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। जिन विभागों की रैंकिंग संतोषजनक नहीं है, वे अपने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर कमियों को चिन्हित कर त्वरित निराकरण करें। अधिकारी क्षेत्र में जाकर कार्यों का सत्यापन करें, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड पर आंकड़ों की समयबद्ध एवं शुद्ध फीडिंग सुनिश्चित करें, ताकि वास्तविक प्रगति दिख सके। उन्होंने चेताया कि गलत अथवा अपूर्ण डाटा प्रविष्टि के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे। सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों का डाटा शत-प्रतिशत पोर्टल पर अपलोड करने और सभी मिक को प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक डीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग, जल जीवन मिशन, बाल विकास पोषाहार विभाग समेत सभी विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश, डीडीओ अरूण कुमार पांडेय, डीईएसटीओ श्रवण कुमार, पीडी पीयूष सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी एके दुबे आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X