फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Police tops IGRS rankings again.

Kushinagar News: आईजीआरएस की रैंकिंग में कुशीनगर पुलिस फिर अव्वल

Mon, 03 Aug 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar Police tops IGRS rankings again.
कुशीनगर। जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में कुशीनगर पुलिस ने फिर परचम लहराया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल की जुलाई की रैंकिंग में प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के साथ ही जिले के 20 पुलिस थानों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आईजीआरएस रैंकिंग में 100 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
जिले की पुलिस ने बीते जुलाई माह में प्राप्त सभी मामलों का समय सीमा के भीतर निस्तारण किया।
इसके चलते जिले में एक भी मामला डिफाल्टर नहीं हुआ। इसके अलावा जुलाई माह में कुल 2,344 आवेदकों से फीड बैक लिया गया। 2,223 आवेदकों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि व्यक्त की। इसके अलावा 2,344 मामलों में से 2,280 आवेदकों से पुलिस अधिकारियों ने सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर एसपी केशव कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भविष्य में इसी तरह से समर्पण भाव से जन शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed