सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Listening to the story of Hanuman dispels the impurities of the mind.

Kushinagar News: हनुमत कथा सुनने से मिट जाते हैं मन के विकार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Listening to the story of Hanuman dispels the impurities of the mind.
सेवरही में हनुमत कथा में व्यास पीठ की पूजा करती चेयरमैन सोनिया जायसवाल व अन्य।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के शिवशक्ति नगर स्थित प्राचीन कुटी परिसर हनुमान मंदिर में श्री हनुमत महायज्ञ में मंगलवार की शाम पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने वीर हनुमान की कथा सुनाई। कहा कि इसके श्रवण मात्र से मानव जीवन के अंदर विकार शांत हो जाते हैं। जबकि पापी का क्षय और जीवन में शक्ति-साहस और भक्ति का संचार होता है। कथावाचक ने कहा कि कलियुग का प्रभाव हर एक के ऊपर देखने को मिल रहा है। चारों ओर पाप ही पाप है। हर कोई एक दूसरे को नीचा दिखाते हुए लूटने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि हनुमान कथा केवल धार्मिक नहीं है,बल्कि जीवन जीने का मार्ग दिखाता है। वीर हनुमान की तरह हर किसी को सेवा,निष्ठा और साहस की सीख लेनी चाहिए। वीर हनुमान ने बाल्यावस्था में भगवान सूर्य को फल समझकर निगल लिया था। जिससे देवताओं में हलचल मच गई थी। उप पर असीम शक्ति,बुद्धि,ज्ञान और अमरता का आशीर्वाद भी है। जो कलयुग में भक्तों की रक्षा करते हैं। संवाद कथा में चेयरमैन सोनिया जायसवाल व पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल ने व्यासपीठ की आरती उतारी व पूजा-अर्चना किया।कथा में यज्ञाचार्य पंडित लक्ष्मीकांत शुक्ल व्यास निषाद, मायाशंकर निर्गुणायत, पप्पू जायसवाल,संजय गुप्ता,मक्खन जायसवाल,आकाश रौनियार,सुबाष यादव, प्रमोद मद्धेशिया,सुमित रौनियार, मिट्ठू जायसवाल आदि मौजूद रहे।

भंडारे के साथ अनुष्ठान हुआ संपन्न
तमकुहीरोड। राजपुर खाश के दुबे टोला में नव निर्मित मंदिर में हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिनों से चल रहा अनुष्ठान बुधवार को भंडारे व प्रसाद वितरण के साथ पूरा हो गया। प्रसाद वितरण से पंडित दिनेश पाठक व पंडित नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा कराया। इस मौके पर मुख्य यजमान प्रमोद कुमार दुबे, घनश्याम लाल श्रीवास्तव,दीपक उर्फ रौशन पांडेय, आमोद दुबे,प्रमोद यादव, अजय चौबे, सुरेश पांडेय, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed