सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Most of the patients at the health fair were suffering from viral infections and diarrhea.

Kushinagar News: आरोग्य मेले में सर्वाधिक मरीज वायरल संक्रमण और डायरिया के

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Most of the patients at the health fair were suffering from viral infections and diarrhea.
लक्ष्मीगंज न्यू पीएचसी पर मरीजोें को इलाज करते चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। सभी पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार समेत वायरल बीमारियों के अलावा डायरिया के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजाें की जांच कर दवाएं दीं। उन्हें वायरल बीमारी व डायरिया से बचाव के उपाय बताए।
Trending Videos

उजारनाथ संवाद के अनुसार क्षेत्र के करमैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में रविवार को कुल 30 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे तक 30 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा संबंधी समस्याओं सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को दवा के साथ-साथ जरूरी स्वास्थ्य परामर्श भी दिया। उन्होंने बताया कि इन दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लू का खतरा काफी बढ़ गया है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह देते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और सिर ढककर घर से बाहर निकलने की सलाह दी। इस दौरान जमील अहमद, शम्भू शरण पांडेय, अशोक, रामजी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में लगे आरोग्य मेले में रविवार को कुल 65 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि गर्मी के मौसम में सुगर और ब्लडप्रेशर के मरीजों को संयमित रहना चाहिए। आहार और नियमित व्यायाम करने से दोनों बीमारियां कंट्रोल रहती हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक धूप में न जाएं, खूब पानी पीए, नींबू पानी, छाछ पिएं, ढीले और हल्के कपड़े पहनें और सिर ढककर बाहर निकले। उन्होंने बताया कि मेला में आए इमिलिया के मनोज कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, टामस टोला के रघुवीर प्रसाद और बढई टोला के नगेंद्र शर्मा को मधुमेह की शिकायत थीं।
लैब टेक्नीशियन तृप्ति ने बताया कि आरोग्य मेला में चर्मरोग के 12, मधुमेह के 15 मरीज, टायफाइड के दो, क्षयरोग के दो और बुखार के पांच मरीजों की जांच की गई।
बोदरवार संवाद के अनुसार बोदरवार स्थित न्यूपीएचसी में आयाेजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में दस्त, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने 68 मरीज आए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। अचानक बढ़ती गर्मी के चलते नाक से खून आना, आंखों में जलन, खुजली और पानी आना जैसे बीमारियों के मरीज आए थे। सभी का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गई हैं।

लक्ष्मीगंज न्यू पीएचसी पर मरीजोें को इलाज करते चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक।संवाद

लक्ष्मीगंज न्यू पीएचसी पर मरीजोें को इलाज करते चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed