{"_id":"69ee79ca82a6d8b3d10bb576","slug":"smuggler-arrested-with-20-kg-of-banned-meat-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158772-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पास से एक व्यक्ति को 20 किग्रा गोमांस के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 11 बजे कुबेरस्थान थाना पुलिस की टीम लक्ष्मीपुर गांव के पास गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बोरे में कुछ सामान लेकर जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह हड़बड़ा गया,जिसे संदेह होने पर पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली।
बोरे की जांच करने पर उसमें करीब 20 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गुलाम दस्तगीर निवासी बसहिया वनबीरपुर थाना कोतवाली पडरौना के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X