{"_id":"69ee7bd5c8c573272505a3d7","slug":"in-his-written-statement-the-23-year-old-injured-youth-stated-that-the-number-of-attackers-was-five-the-police-are-currently-searching-for-the-accused-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158751-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तहरीर में 23..घायल युवक ने संख्या पांच बताई, आरोपियों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तहरीर में 23..घायल युवक ने संख्या पांच बताई, आरोपियों को तलाश रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती दीपराज।स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र बड़हरा वृत गांव से जा रही बरात में परछावन के दौरान आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान फरमाइशी गीत को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमले से घायल दीपराज कुशवाहा का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। उसे पांच जगहों पर चाकू लगा है।
पेट पर चार और हाथ पर चाकू लगने के निशान हैं। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में दीपराज के चाचा प्रमोद कुशवाहा ने हत्या के इरादे से हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने 18 नामजद और पांच अज्ञात समेत 23 के खिलाफ तहरीर दी है।
रविवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंच कर पुलिस ने घायल दीपराज का बयान दर्ज किया। पुलिस को उसने इशारों में आरोपियोें की संख्या पांच बताई। आरोपियों की वास्तविक संख्या के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा वृत गांव निवासी इंद्रदेव कुशवाहा के लड़के की बरात जा रही थी। गांव के ही बड़ी गंडक नगर की पटरी पर नेटुआ वीर बाबा के स्थान के पास परछावन हो रही थी। गांव का ही दीपराज कुशवाहा (18) पुत्र कैलाश का आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। उस समय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। करीब तीन किमी दूरी मठिया माफी में बरात पहुंच गई। दीपराज भी बरात पहुंच गया था।
देर रात गांव का अंकित अपने दस से अधिक दोस्तों को लेकर पहुंच गया। आरोप है कि दीपराज की पिटाई करते युवक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। दीपराज की चीख-पुकार सुनकर बराती पहुंचे तब तक आरोपी भाग निकले। गांव वालों ने एक युवक को पकड़ लिया। घायल दीपराज को दुदही सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रवींद्रनगर रेफर कर दिया। यहां के चिकित्सकों ने भी उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
पीड़ित के चाचा प्रमोद कुशवाहा ने विशुनपुरा पुलिस को 23 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि अंकित यादव मुख्य आरोपी है। प्रतिशोध में तहरीर में अधिक लोगों के नाम दिए गए हैं। इसलिए प्राथमिकी दर्ज करने से पहले जांच कराई जा रही है। घायल ने जो बयान दिया है, उसमें कुछ ही युवक के नाम बताए हैं। वह बोल पाने में असमर्थ है। कभी चार तो कभी पांच हमलावर होने का इशारा कर रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X