{"_id":"6a6fad023109f5fd3a0d0771","slug":"nirvana-day-of-monk-dharmakirti-mahasthavira-celebrated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-164979-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भिक्षु धर्मकीर्ति महास्थविर का मनाया गया निर्वाण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भिक्षु धर्मकीर्ति महास्थविर का मनाया गया निर्वाण दिवस
Mon, 03 Aug 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
भीम ज्योति बुद्ध विहार में धम्म पाठ करते बौद्ध भिक्षु। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बुद्ध स्थली स्थित भीम ज्योति बुद्ध बिहार के संस्थापक बौद्ध धर्मगुरु भिक्षु धर्मकीर्ति महास्थविर का 30वां निर्वाण दिवस रविवार को श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। स्थानीय बौद्ध विहारों के भिक्षुओं और उपासकों ने धम्म पाठ, प्रार्थना और गुरु वंदना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिहाराधिपति भंते विमल कीर्ति के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर धम्म पाठ से हुई। भंते विमल कीर्ति ने कहा कि भिक्षु धर्मकीर्ति महास्थविर ने बौद्ध धर्म की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने अपने जीवनकाल में बौद्ध संस्कार दर्शिका, बोधी सत्य चरिया, जय मंगल अट्ठ गाथा और अनुत्तर संग्राम विषय समेत कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। अंत में भिक्षुओं को भोजन दान कराया गया।
विज्ञापन
भिक्षु विनय कीर्ति ने सभी आगंतुक भिक्षुओं और उपासकों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस दौरान भिक्षु नंद रतन, भिक्षु नंदिका, कुंचुक लामा, भिक्षु शील प्रकाश, भिक्षु अशोक, भिक्षु करुणा, अस्स जी, थाई भंते, भंते शील रतन, भंते मुलायम, भंते रत्नाकर, भंते धर्मबीर सहित बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहीं। अधिवक्ता जितेंद्र पटेल, सतीश चंद, राम किशुन बौद्ध, राजेश गौतम, प्रमोद कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश कुशवाहा, बोधि राज, बृजेश कुमार, रामाधार, दिलीप, प्रशांत खरवार, शशिकांत, प्रीति भारती, लीला बौद्ध, रामदेव सिंह, वीरेंद्र कुमार रेड्डी, पूजा, सोनी, सरोजनी, कुसुम, विमला देवी, राधिका और डॉ. सोनू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।