सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Orphaned teenage girl undergoing treatment at a medical college.

Kushinagar News: अनाथ हुई किशोरी का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Orphaned teenage girl undergoing treatment at a medical college.
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही निर्भया गांव के समीप मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में गोरखपुर के पिपराइच के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय किशोरी का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बुधवार को होश में आने के बाद उसकी आंखें माता-पिता और भाई को ढूंढ़ रही थीं।


गोरखपुर जिले के पिपराइच नगर पंचायत वार्ड संख्या-17 निवासी रामलखन मद्धेशिया (38), उनकी पत्नी शशिकला (35), पुत्र रौनक (11) तथा पुत्री लाडो (14) बाइक से बिहार स्थित मदनपुर देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे परिवार रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही निर्भया गांव के समीप पहुंचा था कि टर्निंग पर सामने से आ रहे टैंकर से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। रामलखन मद्धेशिया, उनकी पत्नी शशिकला तथा पुत्र रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पुत्री लाडो गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एक ही हादसे में माता-पिता और भाई को खो चुकी किशोरी की हालत को लेकर परिजन और शुभचिंतक चिंतित हैं। सीओ खड्डा बीके सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed