{"_id":"6a33074e3f7604a3770630a4","slug":"pm-svanidhi-scheme-proving-helpful-in-making-small-traders-self-reliant-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-161948-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को नगरपालिका सभागार में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। शहरी पथ विक्रेताओं को योजना की जानकारी देने के साथ ही उनके आजीविका और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के तहत सफल व्यवसाय कर रहे 10 शहरी पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जनकल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों के लिए सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनी है। ईओ अंकिता शुक्ला ने कहा कि छोटे व्यापारी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और आर्थिक रूप से मजबूत बनें। विधायक पीएन पाठक के प्रतिनिधि सीपीएन पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेता अपनी मेहनत और सरकार की सहायता से सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। मेले में पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और जरूरतमंदों को सुलभ ऋण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। स्टॉल के माध्यम से लाभार्थियों को योजना की जानकारी, ऑन द स्पॉट पंजीकरण, ऋण आवेदन में सहायता और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, सभासद राजेश मद्धेशिया, पवन जायसवाल, प्रभुनाथ सिंह, केशव सिंह, बैजू चौहान, दुर्गेश विश्वकर्मा, अमेरिकन सिंह पटेल, मिथिलेश शर्मा, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य सभासद, प्रधान लिपिक राजेश श्रीवास्तव, उग्रसेन कुमार, समरजीत, साकेत गोविंद राव, अभिजीत, विजय यादव, लवकुश, आशीष आदि मौजूद रहे।