{"_id":"6a25db9ddeb02d62370909ca","slug":"police-recruitment-examinations-will-start-from-today-at-five-examination-centers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-161335-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज से पांच परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी पुलिस भर्ती परीक्षास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज से पांच परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी पुलिस भर्ती परीक्षास
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की शुरुआत होगी। परीक्षा तीन दिन तक सोमवार से लेकर बुधवार तक दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग और हाईटेक नकल माफिया की निगरानी के लिए अभ्यर्थियों के चश्मों और खुफिया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पैनी नजर रखी जाएगी।
डीएम की मौजूदगी में में हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में साफ कर दिया गया है कि परीक्षा की शुचिता से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा के लिए बनाए गए पांच केंद्रों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि भले ही सभी अधिकारी पूर्व में परीक्षाओं को करा चुके हैं, लेकिन एक छोटी सी चूक समस्या का रूप ले सकती है। उन्होंने ड्यूटी का सटीक आवंटन करने, प्रश्नपत्र बॉक्स को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से खोलने, वितरण व संकलन की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पेपर लीक जैसी किसी भी संभावना को रोकने के लिए हर स्तर पर पैनी निगरानी रखी जाए। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के चश्मे व अन्य किसी गुप्त उपकरण के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रयोग को देखते हुए सघन चेकिंग की जाए।
एसपी केशव कुमार ने कहा कि नकल के नए-नए तरीकों को देखते हुए सभी को सतर्क और संवेदनशील रहना होगा।परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, उनकी गहन जांच और अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने पर बल दिया। पुलिस टीम अलर्ट मोड पर काम करेगी। कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पीने के साफ पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। पांचों परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम तैनात रहेगी।े
विज्ञापन
Trending Videos