{"_id":"6a4d6e596a8037c3c90a8327","slug":"protest-at-the-collectorate-against-the-state-of-disarray-at-the-chc-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163266-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचसी पर अव्यवस्था के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचसी पर अव्यवस्था के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Wed, 08 Jul 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर के विरोध कार्रवाही करने की मांग को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपते भाजपा ने
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सीएचसी पर अव्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों के रात्रि विश्राम नहीं करने से नाराज लोगों ने मंगलवार को भाजपा नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर के नेत्र पुरुष चिकित्सालय के अलावा ब्लॉकों के सीएचसी पर डाॅक्टर रात को नहीं रुक रहे हैं। मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। डीएम ने टीम गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया।
आरोप है कि कुछ दिन पूर्व डॉ. संजीव सुमन का स्थानांतरण होने से यहां तैनात बाकी डाॅक्टर समय से नहीं आते हैं और रात्रि विश्राम नहीं करते हैं। सामान्य इलाज के लिए लोगों को निजी अस्पताल या छह किमी दूरी मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। इसके अलावा ब्लॉक के सीएचसी का भी यहीं हाल है। वहीं अधिकांश सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को बाहरी दवा लिखी जा रही है। इस पर रोक लगाई जाए। गरीब, असहाय व्यक्ति को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सामान्य मरीजों को भी रात में गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जा रहा है। सोमवार को एक व्यक्ति का मेडिकल पुरूष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना में एक कथित डाक्टर की ओर से किया गया, धारदार हथियार से चोट लगने के बाद भी गलत मेडिकल करने का आरोप है। इस दौरान मनोज कुमार गौड़, अशोक कुमार, मुमताज अहमद, शाहिल अंसारी, अब्दुल कलीम, दिलीप कुमार मिश्र, रमेश दास, सचिदानंद, योगेंद्र, सद्दाम हुसैन,अबरेज आलम, अमित आदि मौजूद रहे।