सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Revenue Officials Boycott Work; Stage Sit-in Protest and Submit Memorandum

Kushinagar News: लेखपालों का कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Revenue Officials Boycott Work; Stage Sit-in Protest and Submit Memorandum
विज्ञापन
खड्डा। तहसील खड्डा के लेखपालों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों का कहना है कि शासन की महत्वपूर्ण योजना फार्मर रजिस्ट्री के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम बनाकर कार्य कराए जाने का निर्देश है, लेकिन स्थानीय स्तर पर केवल लेखपालों पर ही कार्य का दबाव बनाया जा रहा है।
Trending Videos

लेखपालों ने आरोप लगाया कि अन्य विभागों की समीक्षा नहीं की जाती, जबकि केवल लेखपालों की समीक्षा कर उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण, प्रतिकूल प्रविष्टि और निलंबन जैसी कार्रवाई की जा रही है। इससे जनपद के सभी लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को ही अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार का नोटिस दे दिया गया था। इसी क्रम में आज 20 अप्रैल से सभी तहसीलों के लेखपालों ने सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष बृज नारायण सिंह, तहसील मंत्री विभव कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed