{"_id":"6a6fa5d841617fe0bb0150db","slug":"rise-in-dry-fruit-prices-fewer-customers-more-complaints-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164970-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेवे के दाम में इजाफा, ग्राहक कम, शिकायतें ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेवे के दाम में इजाफा, ग्राहक कम, शिकायतें ज्यादा
Mon, 03 Aug 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सावन और त्योहारों से पहले बाजार में सूखे मेवे के दाम आसमान छू रहे हैं। एक महीने में बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इससे ग्राहकों की खरीदारी कम हुई है और दुकानदारों पर भी असर पड़ा है।
शहर के गुदरी बाजार, मेन बाजार और जटहां रोड स्थित किराना व ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर इस बार ग्राहकों की भीड़ कम और शिकायतें ज्यादा मिल रही हैं।
वजह साफ है महंगाई। थोक व्यापारी शिव मोहन जायसवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्यवृदि्ध और मांग बढ़ने से दाम बढ़े हैं। जो बादाम पहले 800 रुपये किलो था वो अब 950-1000 रुपये में बिक रहा है। काजू 900 से सीधे 1100 रुपये पहुंच गया है। ग्राहक 500 ग्राम की जगह 250 ग्राम ही ले रहे हैं। फुटकर विक्रेता योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस बीच सूखे फलों के दाम में तेजी आई है।
छोटे व्यापारी महंगाई की वजह से मेवे कम मंगा रहे हैं। महंगाई की वजह से जो लोग सावन में व्रत और प्रसाद के लिए ड्राई फ्रूट्स लेते थे।
इस बार पूछताछ ज्यादा है, खरीदारी कम। पिस्ता और अखरोट तो बहुत महंगे हो गए हैं। मुनक्का और किशमिश में भी 100 रुपये किलो का इजाफा है। हालत यह है कि मंहगाई की वजह से बिक्री में 20-25 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन
ग्राहक अब सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही छोटी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। एक दुकान पर मेवे लेने पहुंचीं चंदा तिवारी ने बताया कि बच्चों के लिए रोज दूध में बादाम-किशमिश डालती थी। अब बजट बिगड़ गया है। एक किलो बादाम लेने के बजाय आधा किलो ही ले पा रही हूं।ु