सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rotary flags were exchanged between the two states.

Kushinagar News: दो राज्यों के रोटरी फ्लैग का किया आदान-प्रदान

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rotary flags were exchanged between the two states.
नरकटियागंज व कुशीनगर रोटरी क्लब के बीच इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग करते सदस्य। श्रोत सोशल
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब के दो अलग-अलग प्रांतों के क्लबों के बीच रविवार को इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग का आयोजन हुआ। बिहार के रोटरी क्लब नरकटियागंज एवं उत्तर प्रदेश प्रांत के रोटरी क्लब कुशीनगर की संयुक्त बैठक कुशीनगर के एक स्थानीय होटल में हुई। रोटरी फ्लैग का आदान-प्रदान किया गया।
Trending Videos

बैठक का उद्देश्य दोनों क्लबों के सदस्यों के बीच आपसी परिचय, समन्वय को मजबूत करना और सामाजिक सेवा से जुड़ी नई योजनाओं, विचारों और उपलब्धियों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब नरकटियागंज के चार्टर अध्यक्ष पीएचएफ नर्वदेश्वर ओझा एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने सभी सदस्यों का परिचय कराया। इस अवसर पर दोनों क्लबों के बीच रोटरी फ्लैग का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही रोटरी क्लबों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की बैठकों से आपसी सहयोग बढ़ता है और समाज सेवा को नई दिशा मिलती है। बैठक में रोटरी क्लब नरकटियागंज के चार्टर अध्यक्ष पीएचएफ नर्वदेश्वर ओझा, सचिव मणि भूषण श्रीवास्तव, रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, हेमंत गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed