फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Route diversion on Kubersthan Road today.

Kushinagar News: कुबेरस्थान मार्ग पर आज रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 03 Aug 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Route diversion on Kubersthan Road today.
पडरौना। सावन के सोमवार को जिले के प्राचीन कुबेरस्थान मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के कुबेरस्थान मार्ग पर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। इस मार्ग पर तड़के तीन बजे से शाम पांच बजे तक किसी भी तरह के कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि सावन के सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है। पडरौना-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित प्राचीन शिव मंदिर कुबरेस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं भीड़ को देखते हुए पडरौना-कुबेरस्थान और कुबेरस्थान-तुर्कपट्टी मार्ग पर सुबह तीन बजे से शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

इन तिथियों में सेवरही, तमकुहीराज से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े कामर्शियल वाहन नोनिया पट्टी से डायवर्ट होकर नहर फाल तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते गंतव्य को जाएंगे। नोनिया पट्टी/खनवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग बंद पड़े पेट्रोल पंप के खाली स्थान पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतरौली रोड (बेलवा मोड़) एवं खनवार रोड से सभी चारपहिया वाहन कुबेरस्थान मंदिर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। पडरौना छावनी होते हुए नोनिया पट्टी/तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े कामर्शियल वाहन हरका चौराहे से दाहिनी तरफ डायवर्ट होकर शिवपुर रोड, तुर्कपट्टी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। छावनी की ओर से कुबेरस्थान मंदिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारी बारी प्राथमिक पाठशाला पर की जाएगी। अन्हारी बारी चौराहे से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ चारपहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed