{"_id":"6a98838a6f80fcb1d6011fd0","slug":"send-rs-11000-to-help-flood-victims-in-nepal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-167096-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजे 11 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजे 11 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। नेपाल में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए खड्डा क्षेत्र के बोधीछपरा निवासी लब्धप्रतिष्ठ कृषक एवं 92 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक विजय सिंह ने प्रधानमंत्री सहायता कोष में 11 हजार रुपये की धनराशि भेजी है।
विजय सिंह लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। नेपाल त्रासदी में जान-माल के नुकसान की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए अपने स्तर से सहयोग करने का निर्णय लिया और प्रधानमंत्री सहायता कोष में धनराशि भेजी। बताया जाता है कि विजय सिंह इसके पूर्व भी देश में आई विभिन्न आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में प्रधानमंत्री सहायता कोष में आर्थिक सहयोग भेजते रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी जरूरतमंदों की मदद के प्रति उनकी पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। संवाद