{"_id":"6a29d5b6ebdf7608ec0cd79c","slug":"sonu-soods-fan-begins-walk-from-bettiah-to-mumbai-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161483-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोनू सूद के प्रशंसक ने शुरू की बेतिया से मुंबई तक पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोनू सूद के प्रशंसक ने शुरू की बेतिया से मुंबई तक पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उजारनाथ। बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद के प्रति अपनी दीवानगी और सम्मान व्यक्त करने के लिए बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) से मुंबई तक पदयात्रा पर निकला अमजद आलम बुधवार की दोपहर पटहेरवा से गुजरा। हाथ में तिरंगा और सोनू सूद की तस्वीर वाला पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
बेतिया के अमजद आलम बताया कि वह सोनू सूद का प्रशंसक है और जरूरतमंदों की सहायता से प्रेरित होकर यह यात्रा कर रहा है। पदयात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान वह विभिन्न शहरों और गांवों से होकर गुजर रहा है तथा लोगों को समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।
पटहेरवा और आसपास के लोगों ने उसकी हौसलाअफजाई की। राहगीरों ने उसके जज्बे की सराहना करते हुए सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। संवाद