सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager crossing the highway crushed by truck

Kushinagar News: हाईवे पार कर रहे किशोर को ट्रक ने कुचला

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager crossing the highway crushed by truck
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मतलुक छापर गांव के सामने मंगलवार को हाईवे पार कर रहे 13 वर्षीय किशोर को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के परिजनों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
Trending Videos

मतलुक छापर गांव निवासी खलील का 13 वर्षीय रेहान शाम करीब 4 बजे घर से हाईवे के उस पार खेत की तरफ गया। अभी वह गांव के सामने हाईवे पार कर रहा था कि गोरखपुर की तरफ से आ रहा ट्रक ने ठोकर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गांव के लोग उसे सीएचसी फाजिलनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ सीएचसी पर पहुंच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। खलील मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं, बेटे की मौत के बाद वह घर आया और चीखने लगे। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed