सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies after being hit by an unknown vehicle

Kushinagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by an unknown vehicle
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के छोटी सिरसिया खोइया गांव में मंगलवार को हादसा हो गया। गन्ना तौल केंद्र के सामने सड़क पार कर रही एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos

मृतका की पहचान तारा देवी (45) पत्नी भरत प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तारा देवी दोपहर के समय पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कुशीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है । वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed