{"_id":"6988e1553d8b3fe4900a04b7","slug":"the-free-library-has-become-a-gateway-to-success-for-young-people-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-154361-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निशुल्क लाइब्रेरी बनी युवाओं के लिए सफलता का द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निशुल्क लाइब्रेरी बनी युवाओं के लिए सफलता का द्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर पालिका सभागार की लाइब्रेरी में पढ़ाई-लिखाई करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जहां एक ओर शोर-शराबे और डिजिटल भटकाव के बीच पढ़ाई करना युवाओं के लिए चुनौती बनता जा रहा है, वहीं नगरपालिका की लाइब्रेरी उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। यह लाइब्रेरी अब केवल किताबों का संग्रह मात्र नहीं रह गया है, बल्कि उन मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सक्सेस गेटवे बन चुका है, जो अपनी मेहनत के दम पर भविष्य की इबारत लिख रहे हैं। पडरौना शहर के बीचों-बीच स्थित धर्मशाला रोड पर नगरपालिका कार्यालय के दूसरी मंजिल पर संचालित लाइब्रेरी में इन दिनों सुबह से शाम तक एकेडमिक पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का तांता लगा रहता है। शांत वातावरण, निःशुल्क हाई स्पीड में वाई-फाई सुविधा और दुर्लभ पुस्तकों की उपलब्धता ने यहां की फिजाओं में एक सकारात्मक ऊर्जा भर दी है। हाल ही में यहां से पढ़कर निकले कई युवाओं ने सेवा आयोग, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़े हैं।
बता दें कि लाइब्रेरी की स्थापना सितंबर 2021 में हुई थी। शुरूआत में यह पालिका कार्यालय के दूसरी मंजिल पर एक कमरे में शुरू हुआ था। लेकिन समय के साथ जब इसका क्रेज बढ़ा तो पालिका ने छात्राओं के लिए अलग से वर्ष 2022 में एक नए कक्ष का बंदोबस्त कर दिया। जिसमें सिर्फ छात्राएं ही पढ़ाई करती हैं। वर्तमान में लाइब्रेरी में करीब 200 छात्र-छात्राएं बैठकर अध्ययन व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। यहां का पूरा माहौल वातानुकूलित व शांतपूर्ण है। लाइब्रेरी में कक्षा दो से लेकर परास्नातक कक्षाओं तक के किताब उपलब्ध हैं। जरूरत के मुताबिक विद्यार्थी उपयोग करते हैं। लाइब्रेरी में प्रमुखत: 80 फीसदी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी ही आते हैं। जहां उन्हें एसएससी, पुलिस,बैंकिंग, टीईटी,नीट सहित तमाम परीक्षाओं के लिए संसाधन व किताबें मुहैया कराई जाती है। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करे वालों के लिए बेहतर टेबल व कुर्सी की बंदोबस्त है। वहीं , एकेडमिक विद्यार्थियों के लिए सोफा लगाया गया है।
00000
नगरपालिका प्रशासन का यह प्रयास है कि युवा व मेधावी किसी संसाधन के कमी के कारण पीछे न रहे। इसलिए पालिका कार्यालय में वातानुकूलित व वाई-फाई सुविधा से शांत माहौल के साथ लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि छात्र- छात्राएं किसी भी बाधा को पार कर अपने करियर में नई उड़ान भर सकें। -विनय जायसवाल, चेयरमैन नगरपालिका, पडरौना
00000
लाइब्रेरी की खूबियां
नगर पालिका की लाइब्रेरी में नवीनतम पत्र-पत्रिकाएं और सभी प्रमुख समाचार पत्र उपलब्ध रहते हैं। इसमें पढ़ाई का पूरा माहौल रहता है। तंग गलियों और शोर से दूर, यहां छात्र-छात्राओं को एकाग्रता के लिए शांत स्थान मिलता है। यहां पढ़ने आने वाले वरिष्ठ छात्र अक्सर नए परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन भी करते हैं, जिससे यह एक सामुदायिक लर्निंग सेंटर के रूप में भी काम कर रहा है।
00000
सफल मेधावी बोले:-
वर्तमान में पढ़ाई के लिए इंटरनेट बहुत ही जरूरी है। नगरपालिका की तरफ से लाइब्रेरी में दी गई हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा ने मेरी ऑनलाइन क्लास को बहुत ही आसान बना दिया।घर पर नेटवर्क की समस्या रहती थी,लेकिन यहां बैठकर मैंने बिना किसी अवरोध के शांत माहौल में अपनी तैयारी व नोट्स तैयार किए। जिससे सफलता मिली। -गुड़िया गुप्ता, खिरकिया, शिक्षिका
00000
नगरपालिका की लाइब्रेरी ने मुझे वह शांत माहौल दिया, जिसकी मुझे तलाश थी। यहां का अनुशासन और दूसरे विद्यार्थियों की मेहनत करते देख मुझे भी प्रेरणा मिली। आज मेरी सफलता में इस लाइब्रेरी के शांत माहौल का सबसे बड़ा योगदान है। -आकाश कुमार गोंड, सिधुआ बांगर, सिपाही
Trending Videos