सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Municipal Council President enumerated the achievements of the Central Government.

Kushinagar News: पालिका अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council President enumerated the achievements of the Central Government.
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बुधवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण और युवाओं के उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। मनीष बुलबुल जायसवाल, सभासद बलवंत सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed