सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Wedding Season Glows in the Market: Crowds at Utensil and Electronics Shops

बाजार में सहालग की चमक : बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानाें पर भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The Wedding Season Glows in the Market: Crowds at Utensil and Electronics Shops
पडरौना शहर के गंगी राम मंदिर रोड बर्तन की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। सहालग नजदीक आते ही बाजारों में पीतल, तांबा, स्टील के बर्तनों और इलेक्टि्रक व इलेक्ट्राॅनिक्स सामान की मांग बढ़ गई है। पिछले वर्ष की तुलना में बर्तनों कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। लोग हल्के वजन के बर्तन खरीद रहे हैं। बर्तन बाजार में किचन सेट, पीतल की थाली व थाल, स्टील की टंकी, डिनर सेट की मांग अधिक है। शादी विवाह के सीजन में व्यापारी को अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखकर व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इलेक्ट्राॅनिक्स आइटम के व्यापारियों के मुताबिक, टीवी, फ्रीज, एसी, कूलर, पंखा, प्रेस, ब्लोअर, हीटर आदि इलेक्टाॅनिक्स उपकरण की मांग ज्यादा है। इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरण 250 से लेकर 50 हजार रुपये तक बिक रहे हैं।
Trending Videos

इलेक्टि्रक व इलेक्ट्रानिक, बर्तन, फर्नीचर की दुकानों पर सुबह से रात तक खरीदार नजर आ रहे हैं। फर्नीचर और बर्तन व्यापारियों ने लगन के मद्देनजर डिजाइनदार बर्तन, उपहार सामग्री और फर्नीचर मंगवाए हैं। दोपहर बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ जा रही है। इलेक्ट्राॅनिक्स दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए उपहार भी दे रहे हैं। कसया मार्ग स्थित एक इलेक्ट्राॅनिक्स दुकान के संचालक राजेश तुलसस्यान ने बताया कि सहालग सीजन टीवी, फ्रीज, एसी, कूलर, इंडक्शन की मांग ज्यादा है। इलेक्ट्राॅनिक्स सामान पर वारंटी, गारंटी भी है। बताया कि सीजन में प्रतिदिन डेढ़ लाख के इलेक्ट्राॅनिक्स सामान की बिक्री हो रही है। बर्तन कारोबारी राकेश केसरा ने बताया कि पीतल, तांबा व एल्युमीनियम के बढ़े दामों का असर बर्तनों पर दिख रहा है। वैवाहिक कार्यक्रम में दूल्हे व बरातियों को भोजन परोसने के लिए 11 पीस की थाली के सेट की बिक्री अधिक हो रही है। थाली कटोरी का सेट दो हजार से 35 सौ रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

फरवरी में पीतल के दाम 850 रुपये प्रति किग्रा थे। अब यह एक हजार रुपये प्रति किग्रा पहुंच गया है। तांबे की कीमत 1200 रुपये से बढ़कर 1600 रुपये प्रति किग्रा पहुंच गई। वहीं, एल्युमीनियम के दाम 300 रुपये से बढ़कर 415 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए हैं। -मनीष जायसवाल, बर्तन व्यापारी।

0

लोग सहालग की खरीदारी करनी शुरू कर दिए हैं। सहालग की सीजन में 15 से 30 हजार रुपये कीमत की टीवी, फ्रीज की मांग अधिक कर रहे हैं। एसी, कूलर इंडक्शन की मांग भी अधिक हो रही है। -सचिन चौरसिया, इलेक्टि्रक व इलेक्ट्राॅनिक व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed