सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Village heads staged a protest at the Collectorate over various demands, including the payment of outstanding dues.

Kushinagar News: बकाए भुगतान कराने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रधानों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Village heads staged a protest at the Collectorate over various demands, including the payment of outstanding dues.
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इसमें पंचायत चुनाव टलने पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने, मनरेगा के बकाए का भुगतान कराने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
Trending Videos

धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर पंचायत चुनाव होना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं लग रहा है। क्योंकि मतदाता सूची में पुनरीक्षण में विलंब होने के अलावा पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की प्रक्रिया अभी लंबित है। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से निर्धारित ''ट्रिपल टेस्ट'' की प्रक्रिया भी अपूर्ण हैं। चुनाव टलने पर यदि निर्वाचित पंचायतों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है, तो यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा, बल्कि प्रशासकों की नियुक्ति होने पर वित्तीय अनियमितता होने की आशंका है। ऐसे पहले भी हो चुका है। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दी, जिसमें पंचायत चुनाव टलने पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने, मनरेगा के बकाए का भुगतान कराने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बब्लू कुशवाहा, उमाशंकर मिश्रा, पंकज मल्ल, सत्यप्रकाश गुप्ता, सुनील दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, अरविंद चौधरी, आद्या राय, विजय बहादुर राय, राजेश गुप्ता, अमित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed