{"_id":"69ac8fd37fc3b47e8e083f56","slug":"woman-injured-in-assault-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-155978-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट में घायल महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
मृतक मालती देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द गांव में नाद का पानी दरवाजे पर जाने को लेकर शुक्रवार दोपहर मारपीट में घायल 50 वर्षीया महिला की शनिवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्य आरोपी घर छोड़कर भाग गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को पांच महिलाओं समेत सात नामजद लोगों के विरुद्ध तहरीर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी श्रीराम यादव और रामदरश शर्मा के नाद के पानी गिराने को लेकर विवाद चलता है। एक पक्ष श्रीराम यादव का आरोप है कि बगल के रामदरश शर्मा के नाद का पानी उनके दरवाजे पर गिरता है, जिसको कई बार मना किया गया था, लेकिन वे लोग नहीं मानते थे। इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों को की ओर से कुछ लोगों को शांति भंग में जेल भी भेजी थी, जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर को जमानत के बाद लोग घर आए थे। शुक्रवार की दोपहर बाद भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें लाठी डंडा और ईंट पत्थर भी चला। इस विवाद में श्रीराम यादव की पत्नी मालती देवी (50) को गंभीर चोट लग गई। उनके पुत्र बबलू यादव भी घायल हो गए। मालती और बबलू को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां शनिवार की दोपहर को मालती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया, जबकि घर के पुरुष समेत अन्य भाग गए। मृतका के पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लाठी डंडा से मारने के कारण महिला घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पडरौना कोतवाली प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos