सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   23 cases came on the resolution day, not even one was resolved.

Kushinagar News: समाधान दिवस में आए 23 मामले, निस्तारण एक का भी नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
23 cases came on the resolution day, not even one was resolved.
विज्ञापन
कसया। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सर्वाधिक 19 मामले भूमि विवाद के रहे। दो शिकायतें पुलिस, एक विकास विभाग और एक बिजली निगम से जुड़ी रही। एसडीएम ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सात टीमें गठित कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन प्रकरणों में शिकायतकर्ता तीन बार या उससे अधिक बार तहसील आ चुके हैं। ऐसे मामलों में विशेष टीम बनाकर समाधान किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, एसडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed