सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women were informed about their rights and given information about their safety.

Kushinagar News: महिलाओं को बताए अधिकार, सुरक्षा की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Women were informed about their rights and given information about their safety.
विज्ञापन
कसया/खड्डा। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसपी केशव कुमार के निर्देशन में रविवार को सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने गांवों और कस्बों में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
Trending Videos

सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में चौपाल लगाकर महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों, घरेलू हिंसा से जुड़े कानून, गुड टच-बैड टच की पहचान और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में बहू-बेटी कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा तथा अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध और बाल अपराध जैसे विभिन्न महिला संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें इन अपराधों की स्थिति में त्वरित सहायता और समाधान के लिए उपलब्ध सरकारी संसाधनों, हेल्पलाइन नंबरों, वेबसाइटों, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और मिशन शक्ति कक्ष के बारे में भी बताया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 102, 108, 1930, 1076, 181, 1098 और 112 के उपयोग के बारे में समझाया। जागरूकता बढ़ाने के लिए पंफलेट भी वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में थाना हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल हरि अनुग्रह सिंह, विक्रांत शुक्ला और महिला कांस्टेबल ज्योति तिवारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed