सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women were sensitized through folk songs.

Kushinagar News: लोकगीत के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Women were sensitized through folk songs.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शासन की ओर से संचालित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार अभियान के तहत लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. कविता शाह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नारी चेतना, नारी शक्ति, नारी सुरक्षा से संबंधित अनेक गीत प्रस्तुत किए।
Trending Videos

यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज-5 की सह नोडल अधिकारी डॉ. रेनू त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित हुआ। स्त्री जागरण के प्रेरक गीतों की मधुर प्रस्तुति से नारी की सामर्थ्य व सम्मान का महत्व बताते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को शासन द्वारा महिला सुरक्षा व सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मिशन शक्ति फेज 5 की नोडल अधिकारी प्रो. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि महिला अधिकारों के संरक्षण के लिए सर्वप्रथम महिलाओं की ओर से अपने संवैधानिक अधिकारों को जानना अनिवार्य है तभी वे अपने विरुद्ध किसी भी अत्याचार का प्रतिकार कर सकेंगी। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेनू त्रिपाठी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के
विज्ञापन
विज्ञापन

विषय में छात्र छात्राओं को विस्तार से बताते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनने एवं अपनी सामर्थ्य को पहचानने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता सिंह ने भी सुंदर लोकगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज 5 की सह नोडल अधिकारी डॉ. रक्षा, संस्कृत विभाग की सहायक आचार्य डॉ. आभा द्विवेदी, अतिथि प्रवक्ता डॉ. ममता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed