सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth beaten to death in Farenda, friend critical

Kushinagar News: फरेंदा में युवक की पीटकर हत्या, साथी गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death in Farenda, friend critical
युवक की हत्या के बाद थाने पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
पिपराखल्ली गांव के सीवान में लहूलुहान हालात में मिला था युवक का शव
Trending Videos

पुलिस चार लोगाें से कर रही पूछताछ, तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
फरेंदा। क्षेत्र के पिपराखल्ली सीवान में नहर के पास शनिवार की रात करीब 11 बजे कुछ एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल है। हत्या का आरोप गांव के ही युवकों पर लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित पहले दोस्त थे। मामले में तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बरगदवा हरैया निवासी अमजद (22) शनिवार को गांव के ही युवराज के साथ दिन में 11 बजे घर से निकले थे। पूरा दिन बीत जाने के बाद रात में 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि पिपराखल्ली गांव के सीवान में नहर के पास अमजद को कुछ लोग पीट रहे थे। युवक के चिल्लाने की आवाज गांव के लोगों ने सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना लोगों ने उसके पिता अकबर अली को दी। पीड़ित पिता गांव के कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो अमजद खून से लथपथ पड़ा हुआ था और युवराज भी घायलावस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर अमजद को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं युवराज का इलाज जारी है। होश में आने के बाद युवराज ने आरोपियों के बारे में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का कारण पता चलेगा।
पूरे दिन घूमाने के बाद की हत्या का आरोप
फरेंदा क्षेत्र के पिपराखल्ली गांव के सीवान नहर के पास युवक की पीटकर की गई हत्या की घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने दोस्ताना संबंध का हवाला देकर अमजद को सुबह 11 बजे कुछ लोगों बुलाया और घूमने के बहाने साथ ले गए। पूरा दिन साथ घूमने के बाद रात में 11 बजे युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर अमजद के पिता मौके पर पहुंचे तो बेटे का खून से लथपथ शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बड़ा भाई अख्तर व छोटा भाई अरशद भाई के मौत पर फफक पड़े। पीड़ित पिता ने पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
पिपराखल्ली गांव के सीवान में युवक की हत्या के बाद बरगदवां हरैया गांव के कई ग्रामीण थाने पर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। शव देखकर स्पष्ट है कि युवक की मौत मारपीट के कारण हुई है। घटनास्थल पर बरामद युवक के चप्पल, दो तकिया और टूटा मोबाइल मारपीट की ओर ही इशारा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अभी युवक की हत्या कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
वर्जन
बरगदवा हरैया निवासी अमजद की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व कुछ अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पिता अकबर अली के तहरीर पर आरोपी सुर्या, रवि व राजकुमार पर नाजमद प्राथमिकी दर्ज करी गई है।
-योगेंद्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed