{"_id":"69e7dab520e87bca200b8c04","slug":"mercury-crosses-the-40-degree-mark-heatwave-feared-today-and-tomorrow-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158483-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आज और कल लू चलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आज और कल लू चलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। जिले में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहर में मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान में बुधवार और बृहस्पतिवार को हीट वेव की स्थिति बनने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतनी होगी।
कुशीनगर में सूरज की लगातार तपिश बढ़ रही है। मंगलवार को आसमान साफ रहने की वजह से सुबह से ही तेज धूप रही। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मौसम में सर्वाधिक गर्माहट बनीं रही। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना से इन्कार किया है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
इस में जनपद में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा नहीं होगी। पूर्वानुमान अवधि में मौसम का अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी, जबकि बाद के दिनों में भी तेज गर्मी बनी रहेगी। पूर्वनुमान अवधि के दौरान पांच से 15 की गति से हवा चलेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X